राहत : अब पहली से जमा दो के विषयों की जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे विद्यार्थी

राहत : अब पहली से जमा दो के विषयों की जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे विद्यार्थी

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   11-07-2020

हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें सीबीएसई, हिमाचल शिक्षा बोर्ड के विषय भी शामिल रहेंगे।

इसके लिए एससीईआरटी सोलन दीक्षा पोर्टल तैयार कर रहा है। इसमें संबंधित विषयों को अपलोड करने का कार्य शुरू हो गया है। 

इसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एससीईआरटी सोलन ने पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करना भी शुरू कर दिया है। 

इसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन विषयों के बारे में जानकारी आसानी से मिलेगी। अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

एससीईआरटी सोलन प्रिंसिपल नीलम कौशिक ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन जानकारी देने के लिए दीक्षा पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल से विद्यार्थियों-अध्यापकों को कई विषयों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। 

एससीईआरटी पहली से जमा दो के सभी विषयों को ऑनलाइन अपलोड कर रही है जिसकी सुविधा जल्द ही विद्यार्थियों को मिल जाएगी। इसके लिए अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।