राहत : हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों के लिए परवाणू में खुलेंगी पुष्प मंडी 

राहत : हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों के लिए परवाणू में खुलेंगी पुष्प मंडी 

यंगवार्ता न्यूज़ - परमाणु   22-04-2021

हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों के लिए परवाणू में पुष्प मंडी खुलने जा रही है। उक्त मंडी न केवल उत्तर भारत की पहली व हिमाचल की एकमात्र पुष्प मंडी का दर्जा हासिल करेगी। मंडी अभी पूरे भारत में सेब की मंडी के नाम से मशहूर थी। 

अब सेब के साथ-साथ इस मंडी में पुष्प के विपणन के लिए भी देशभर में परवाणू का नाम रोशन करेगी। उक्त घोषणा प्रदेश मार्केट बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी ने टर्मिनल सेब मंडी परवाणू में पुष्प मंडी के शेड व वर्ल्ड बैंक की सहायता से यहां नवनिर्मित हो रहे ऑक्शन प्लेटफार्म के साथ लगते ग्राउंड में टाइल लगाए जाने व लोडिंग अनलोडिंग के लिए बन रहे नवनिर्मित बिल्डिंग के कार्यों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों से बात करते हुए कहे।

उन्होंने बोर्ड के चल रहे कार्यों में और सुधार हेतु सुझाव भी दिए। इस मौके पर प्रदेश महिला आयोग कि अधयक्ष डा. डेजी ठाकुर, शोलन मार्केट बोर्ड के अध्यक्ष संजीव कश्यप, कृषि विभाग के एमडी नरेश ठाकुर, सोलन एपीएमसी के सचिव डा. रविंद्र शर्मा व बोर्ड के अधिकारी गण, परवाणू टर्मिनल मंडी के इंचार्ज राजेश कुमार व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।