राहत : हिमाचल में आज 3,731 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

राहत : हिमाचल में आज 3,731 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-05-2021

हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 947 नए मामले आए हैं। वहीं, 3,731 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा में सबसे अधिक 1220 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। आज प्रदेश में 43 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। शिमला में 12, कांगड़ा में 19 , चंबा में तीन, हमीरपुर, मंडी, सिरमौर व सोलन में दो-दो व ऊना में एक की जान गई है।
 
हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 54 हजार 664 पहुंच गया है। अभी 36 हजार 805 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 15 हजार 610 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,219 पहुंच गया है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट अभी 74.74 फीसदी है। डेथ रेट 1.43 फीसदी है। आज  कांगड़ा में 396, हमीरपुर में 162, सिरमौर में 145, शिमला  में 105, ऊना में 71, बिलासपुर में 50, मंडी में 11, सोलन में पांच चंबा में अब तक दो नए मामले हैं। 
 
अच्छी बात यह है कि ठीक होने वालो की संख्या काफी  बेहतर है। कांगड़ा के 1220, सोलन  के 488, मंडी के 483, हमीरपुर के 320, सिरमौर के 318, शिमला के 281, चंबा के 240, ऊना के 233, कुल्लू के 113 व किन्नौर के 35 ठीक हुए हैं। कांगड़ा में अभी 11 हजार 438 एक्टिव केस हैं। मंडी में 3,901, सोलन में 3,447, शिमला में 3,206, बिलासपुर में 3,128, सिरमौर में 3,031, हमीरपुर में 2,724, ऊना (Una) में 2,426, चंबा में 2,068, कुल्लू में 828, किन्नौर में 340 व लाहुल स्पीति में 268 सक्रिय मामले हैं। कांगड़ा के 623, शिमला में 449, मंडी के 255, सोलन के 193, ऊना के 168, हमीरपुर के 142, सिरमौर के 116, कुल्लू के 108, चंबा के 87, बिलासपुर के 38, किन्नौर के 27 व लाहुल स्पीति के 13 लोगों की अब तक जान गई है।
 
 हिमाचल आज अब तक कोरोना के 2,794 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 570 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 2,153 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 71 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 2,045 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।