टीकाकरण में हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर : मुख्यमंत्री

टीकाकरण में हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर : मुख्यमंत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   15-05-2021

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पात्र आयु वर्ग के लोेगों का टीकाकरण करने में देश भर में सर्वोच्च स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को अभी तक वैक्सीन की 21 लाख 22 हजार 894 खुराकें दी जा चुकी हैें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की 81 हजार 996 पहली डोज तथा 68 हजार 686 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को 54025 पहली डोज तथा 41419 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। पात्र आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन की पहली 1561107 डोज तथा 315661 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।

मुुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पात्र लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1697128 पहली डोज तथा 425766 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना द्वारा नवम्बर 2019 में जारी अनुमानित जनसंख्या के लिए तकनीकी समूह द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन के लिए 5523000 लोग पात्र हैं। 

जिनमें से 1697128 लोगों का टीकाकरण कर राज्य ने पात्र 31 प्रतिशत व्यक्तियों को कवर कर लिया है। विभिन्न राज्यों के आकड़ों के अनुसार टीकाकरण की प्रगति में छतीसगढ़ दूसरा राज्य है। जिसने पात्र जनसंख्या का 25 प्रतिशत हिस्सा कवर किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण में यह प्रगति प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही संभव हो पाई है। राज्य सरकार द्वारा लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के साथ, समय-समय पर उठाए गए प्रभावी कदमों के कारण ही हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर हैं।