वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई में महामहीम द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान, बनी देश की तीसरी राष्ट्रपति

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वायु सेना के तेजपुर बेस से लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी। गौर हो कि मुर्मू सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी इसमें उड़ान भर चुके

वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई में महामहीम द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान, बनी देश की तीसरी राष्ट्रपति
 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली   08-04-2023

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वायु सेना के तेजपुर बेस से लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी। गौर हो कि मुर्मू सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी इसमें उड़ान भर चुके हैं। बाद में राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना मेरे लिए रोमांचक अनुभव था। 
 
 
असम की यात्रा पर गई तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर मुर्मू सुबह तेजपुर वायु सैनिक अड्डे पहुंची और उन्होंने करीब आधे घंटे तक सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उनका विमान ब्रह्मपुत्र नदी और तेजपुर घाटी के ऊपर से गुजरते हुए वापस तेजपुर वायु सैनिक अड्डे पहुंचा। इस विमान को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। 
 
 
विमान समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर रहा और इसकी गति 800 किलोमीटर प्रति घंटा रही। यह गर्व की बात है कि भारत की रक्षा क्षमता का विस्तार जल, थल और वायु सभी मोर्चों तक हुआ है। 
 
 
मैं वायुसेना और तेजपुर वायु सेना स्टेशन की समूची टीम को इस उड़ान के लिए बधाई देती हूं। मुर्मू को सुखोई विमान और वायु सेना की संचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने वायुसेना की संचालन तैयारियों की सराहना करते हुए उन पर संतोष व्यक्त किया।