सोलन जिला में वर्तमान में कुल 390631 मतदाता

सोलन जिला में वर्तमान में कुल 390631 मतदाता
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   12-11-2020
 
वर्तमान में सोलन जिला में कुल 390631 मतदाता हैं। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उपायुक्त आज यहां मतदात सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में से 200900 पुरूष तथा 189731 महिला मतदाता हैं।
 
जिला में अब कुल 573 मतदान केंद्र हैं। जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 89359 मतदाता हैं। इनमें 45255 पुरूष तथा 44104 महिला मतदाता हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 132 मतदान केंद्र हैं। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 41961 महिला, 44462  पुरूष मतदाताओं के साथ कुल 86423 मतदाता हैं। यहां कुल 115 मतदान केंद्र हैं। 52-दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 65918 मतदाता हैं। इनमें 34266  पुरूष तथा 31652 महिला मतदाता हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में 95 मतदान केंद्र हैं। 

53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मतदान केंद्र हैं। यहां 43160 पुरूष तथा 40632 महिला मतदाताओं के साथ कुल 83792 मतदाता हैं। 54-कसौली(अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 65139 मतदाता हैं। इनमें 31382  महिला तथा 33757 पुरूष मतदाता हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 103 मतदान केंद्र हैं।
 
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूचियों को अद्यतन करने और इन्हें त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।