24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी परिवार अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बने पार्टी के मुखिया 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने 7897 वोट हासिल किए जबकि शशि थरूर को एक हजार के आसपास ही वोट मिले

24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी परिवार अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बने पार्टी के मुखिया 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली      19-10-2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने 7897 वोट हासिल किए जबकि शशि थरूर को एक हजार के आसपास ही वोट मिले। 

एजेंसी के मुताबिक, 416 वोट खारिज हो गए। 24 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हैं। बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था।

कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह ही काम करना है। 

पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है। हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को अपना कार्यभार संभालेंगे।