आढ़ती ने पहले राकेश टिकैत के साथ की बदसूलकी : विनोद

आढ़ती ने पहले राकेश टिकैत के साथ की बदसूलकी : विनोद

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   29-08-2021

भारतीय किसान यूनियन हिमाचल इकाई के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि शनिवार को सोलन सब्जी मंडी में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के साथ एक आढ़ती ने बदसलूकी करके प्रदेश के लोगों को शर्मसार किया है। 

विनोद कुमार ने रविवार शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सोलन सब्जी मंडी के एक आढ़ती ने जानबूझ कर टिकैत के साथ गाली गलौच किया और उनकी गाड़ी को तोडऩे की धमकी भी दी। 

इसका पूरा वीडियो उनके पास हैं, लेकिन  कुछ जगह पर लाइव फूटेज आधी-अधूरी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत करीब10 बजे सोलन सब्जी मंडी पहुंचे और करीब 20 मिनट ही सब्जी मंडी सोलन में रूके और कंडाघाट की ओर चल पड़े। इतने अल्प समय में लाखों के नुकसान की बात समझ से परे हैं।  

विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि यह टिकैत की छवि को खराब करने के लिए सुनियोजित पडय़ंत्र रचा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन को एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

हिमाचल किसान यूनियन एकजुट होकर राकेश टिकैत के साथ हैं। हिमाचल कहा कि बागबानों की आवाज़ हो हर जगह दबाने का प्रयास किया जा रहा है।