कोरोना मरीजो को आयुर्वेद का सहारा, आयुर्वेद विभाग ने नाहन शहर में 2 वार्डो को लिया है गोद

कोरोना मरीजो को आयुर्वेद का सहारा, आयुर्वेद विभाग ने नाहन शहर में 2 वार्डो को लिया है गोद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   16-05-2021

सिरमौर जिला में कोरोना मरीजों का आयुर्वेद पद्धति से भी इलाज किया जा रहा है। नाहन शहर में इन दिनों कोरोना मरीजो को घर-घर जाकर आयुर्वेद की दवा दी जा रही है।

जिला प्रशासन के आग्रह पर निर्देशों पर आयुर्वेद विभाग ने नाहन शहर के 2 वार्डों को गोद लिया है। जिसमें शहर का वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 8 शामिल है।

आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक नरेश चौहान ने बताया कि पहले फोन पर बात कर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के लक्षण पूछे जाते हैं। 

जिसके बाद लक्षण के अनुसार घर जाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को दवाई दी जाती है साथ ही बताया जाता है कि इस अवधि के दौरान उन्हें किस किस तरह से अपना ख्याल रखना है।

उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजो को मुख्य रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद दवा दी जा रही है विभाग द्वारा दी जा रही दवाओं में मुख्य रूप से संजीवनी वटी, शुद्ध टंकण, श्वास कुठार रस , अणु तेल , सितोपलादि चूर्ण शामिल है।

गौर हो कि कोरोना के पहले चरण के दौरान भी सिरमौर जिला में आयुर्वेद की दवाएं कारगर साबित हुई थी और बड़ी संख्या में लोग कोरोना से रिकवर हुए थे ऐसे में एक बार फिर जिला प्रशासन द्वारा आयुर्वेद  दवाओं का सहारा लिया जा रहा है।