कर्मचारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ते के साथ जून से स्पीति की  महिलाओं को मिलेगा 1500-1500 : सीएम सुक्खू 

हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को काजा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐलान किया

कर्मचारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ते के साथ जून से स्पीति की  महिलाओं को मिलेगा 1500-1500 : सीएम सुक्खू 

 

यंगवार्ता न्यूज़ - काजा  15-04-2023

 

हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को काजा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन फीसदी किस्त जारी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के विकास में कर्मचारियों और पेंशनरों का बहुत बड़ा योगदान है। 

 

 

पूर्व सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए नहीं दिया। श्री सुक्खू ने काजा से ऐलान किया कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसी के साथ यह भत्ता अब 31 फीसदी से बढक़र 34 फीसदी हो जाएगा। इससे दो लाख 15 हजार कर्मचारियों और एक लाख 90 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। 

 

 

तीन फीसदी डीए देने से सरकारी कोष पर लगभग 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। दूसरे चरण में स्पीति घाटी की सभी महिलाओं को जून से 1500-1500 रुपये की पेंशन दी जाएगी। पहले चरण में हिमाचल की 2.31 लाख महिलाओं को पेंशन देंगे। स्पीति घाटी के रंगरीक में हवाई पट्टी बनेगी। रक्षा मंत्रालय से यह मामला उठाया जाएगा। स्पीति में स्टार गेजिंग के लिए भी एक ऑब्जर्वेटरी बनेगी। 

 

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले दस साल में हिमाचल देश का सबसे अमीर राज्य होगा। शोंगटोंग में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलबनेगा। सीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का वेतन का एरियर, डीए की 10 हजार करोड़ की देनदारियां देने को हैं। चीन शासित तिब्बत सीमा के साथ लगते काजा में हिमाचल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।