जीनत खान ने मुस्लिम राष्ट्रीय के 18 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश वासियों को दी मुबारकबाद

जीनत खान ने मुस्लिम राष्ट्रीय के 18 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश वासियों को दी मुबारकबाद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   24-12-2020

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संयोजिका जीनत खान ने मुस्लिम राष्ट्रीय के 18 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश वासियों को मुबारकबाद दी।  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भारत का सर्वाधिक समाज सुधार आदोंलन जो वर्तमान में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नाम से विख्यात हैं। 

6 दिसम्बर को जब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में पाकिस्तान को चेतावनी अभियान प्रारंभ किया गया है।

एक माह तक चलने वाले इस अभियान में मंच के कार्यकर्ता, पदाधिकारी धरना प्रदर्शन, सभा ओर विरोध मार्चकर ज्ञापन सोंपने का कार्य कर रहे है। 

इस अभियान के तहत मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यकर्ता वर्ष 1947 में पाकिस्तान के कब्जे वाले पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर ओर बलूचिस्तान इत्यादि को पाकिस्तान से मुक्त करने की मांग कर रहे है। 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने नारा दिया है कि भारत  हमारा है, हिमालय हमारा है। हम देश द्रोहियों को अपने देश मे रहने को तैयार नहीं है। अतः यह अभियान 12 जनवरी तक पूरे देश में चलाया जाएगा।