टिम्बी में बनेगी उप सब्जी मंडी, कृषि उपज मंडी समिति ने लिया जायजा : रामेश्वर शर्मा 

टिम्बी में बनेगी उप सब्जी मंडी, कृषि उपज मंडी समिति ने लिया जायजा : रामेश्वर शर्मा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई    14-07-2021

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिम्बी में बनने जा रही उप सब्जी मंडी की जमीन का कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने जायजा लिया। उप सब्जी मंडी के लिए स्थानीय लोगो ने15 बीघा जमीन विभाग के नाम की हैं।

इसी कड़ी में आज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा व उनकी पूरी टीम टिम्बी ने साइड पर जाकर जमीन देखी। इस अवसर पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज टिम्बी में बनने जा रही उप सब्जी मंडी के लिए जमीन का जायजा लिया। 

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इसकी कागजी कार्रवाई पूरी कर स्वीकृति के लिए बोर्ड को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सब्जी उप मंडी के बनने से शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा और जमीदार लोग अपनी उपज को बड़ी आसानी से बेच पाएंगे। 

इस अवसर पर भाजपा पर मण्डल अध्यक्ष सोभा राम चौहान, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत बकरास सोहन चौहान, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, रणदीप नम्बरदार, कुंदन सिंह पूर्व प्रधान, जगदीश चौहान, कपिल चोधरी, राजेन्द्र शर्मा, सचिव एपीएमसी राजकुमार, कनिष्ठ अभियंता नवीन शर्मा, सुरेश कुमार सीनियर असिस्टेंड  व अन्य लोग साथ थे।