नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली कांग्रेस के बड़े नेता जमानत पर : सुखराम

नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली कांग्रेस के बड़े नेता जमानत पर : सुखराम

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 16-06-2020

आज विधायक सुखराम चौधरी ने पत्रकारवार्ता में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जो खुद ज़मानत पर कोर्ट से छूटे हुए हैं वो आज प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा माँग रहें हैं। उन्होंने कहा की कोरोना के इस समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खुद को साबित किया हैं, आज अन्य प्रदेश के समक्ष भी हिमाचल प्रदेश का मॉडल प्रस्तुत किया का रहा हैं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि अपनी सरकार के समय में उन्होंने अपने परिवार वालो के लिए करोड़ों रुपये का बीमा करवाया, करोड़ों की ज़मीन कंडाघाट में कोड़ियों के भाव से बेच दी गयी। उन्होंने 6.56 करोड़ के सेब को आमदनी अपने बगीचों से दिखायी,जिसमें उन्होंने स्कूटर,तेल के टैंकरों से सेब ढोया।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार रही हैं, जिससे प्रदेश की छवि काफ़ी हद तक ख़राब हुईं हैं। उन्होंने विपक्ष के नेताओ से आग्रह किया हैं कि वे इस त्रासदी के समय सरकार का साथ दे।

सुखराम चौधरी ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2 लाख के लगभग लोगों को घर वापसी करवायी हुईं हैं । इस समय में कोई भूखा ना रहे इसके लिए सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन व भोजन वितरण किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में 559 कोरोना संक्रमित आयें, जिनमे से 356 ठीक होकर घर वापिस आ गये , बाक़ी उपचारधीन हैं।

इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति उपाध्यक्ष बलदेव तोमर,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,महामंत्री हितेंदर कुमार, देवराज चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, राहुल चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी आदि उपस्थित रहें।