नालागढ़ की मेकशिफ्ट अस्पताल में ऑक्सीजन गैस लीक होने से 20 सिलेंडर हुए खाली, मचा हड़कंप 

नालागढ़ की मेकशिफ्ट अस्पताल में ऑक्सीजन गैस लीक होने से 20 सिलेंडर हुए खाली, मचा हड़कंप 

यंगवार्ता न्यूज़ - नालागढ़   25-04-2021

औद्योगिक कस्बे नालागढ़ स्थित नवनिर्मित मेकशिफ्ट अस्पताल में ऑक्सीजन लीक हो गई। लीकेज के कारण 20 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गए।

उस वक्त मेकशिफ्ट अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार दो मरीज भर्ती किए गए थे और उन्हें ऑक्सीजन देने की तैयारी चल रही थी। 

लेकिन ऑक्सीजन के रिसाव के कारण ऊपजे हालात के बीच दोनों मरीजों को तुरंत उपचार के लिए ईएसआई काठा शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि ऑक्सीजन के रिसाव के इस मामले से कोई हाहाकार की स्थिति नहीं बनी है। 

लेकिन इस घटना ने कोरोना सहित अन्य गंभीर बीमारियों से त्रस्त मरीजों के उपचार के लिए स्थापित मेकशिफ्ट अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों में कमी को जरूर उजागर कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते शुक्रवार की है। उस वक्त गंभीर रूप से बीमार दो रोगियों, जिनमें एक 29 वर्षीय पुरुष और एक 32 वर्षीय महिला को गंभीर अवस्था में नवनिर्मित मेक शिफ्ट अस्पताल में लाया गया था।

दोनों मरीज वहां ऑक्सीजन रिसाव के कारण भर्ती नहीं हो सके। जिसके बाद दोनों मरीजों को ईएसआई अस्पताल काठा में शिफ्ट करना पड़ा।