प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट, 26 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना 

हिमाचल प्रदेश में इस बार देरी से मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने  26 जून के बाद ही  मानसून प्रदेश में पहुचने को संभावना

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट, 26 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-06-2022

हिमाचल प्रदेश में इस बार देरी से मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने  26 जून के बाद ही  मानसून प्रदेश में पहुचने को संभावना जताई है।  बीते साल 15 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। हालांकि प्रदेश में बीते तीन दिन से कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। 

शिमला समेत चम्बा में बीते 24 घण्टो से जमकर बारिश हो रही है।  शिमला ,चम्बा, बिलासपुर सहित कई हिस्सों में बारिश को अलर्ट मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया लगता है। 

बुधवार को शिमला सहित प्रदेश भर में आसमान में बादल छाए हुए है। शिमला शहर में बादल उमड़ने से तापमान में भी काफी गिरवाट दर्ज की जा रही है। जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। 

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में बीते 24 घण्टो के दौरान चम्बा शिमला सहित कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई है।सबसे ज्यादा बारिश चम्बा के डलहौजी में 99 मिलीलीटर रिकॉर्ड की गई। 

बारिश होने से तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है और आगमी दिनों में भी तापमान में ज्यादा बदलाव नही आएगा। उन्होंने कहा कि आगमी दो दिन कम बारिश की संभावना है जबकि 26 जून के बाद प्रदेश में मानसून के पहुचने की आशंका है जिसके बाद बारिश का दौर शुरू होगा।