बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया हिमाचल का नाम , किसी क्षेत्र में पीछे नहीं प्रदेश की बेटियां : डॉ. राजीव बिंदल 

विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता नाहन के  चौगान मैदान में शुरू 

बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया हिमाचल का नाम , किसी क्षेत्र में पीछे नहीं प्रदेश की बेटियां : डॉ. राजीव बिंदल 
विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता नाहन के  चौगान मैदान में शुरू 

प्रदेश के 10 कॉलेजों से पहुंची छात्राएं , दो दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   17-12-2021
 
विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आज सिरमौर जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में शुभारंभ हुआ दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष व मौजूदा विधायक डॉ राजीव बिंदल ने किया।
 
इस प्रतियोगिता में हिमाचल के 10 कॉलेजों से करीब 120 छात्राएं हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता 2 दिनों तक चलेगी।
 
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में हिमाचल की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम चमकाया है  कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां हिमाचल की बेटियां पीछे रही हो।
 
उन्होंने यह भी कहा कि खेलकूद जीवन के लिए बेहद आवश्यक है ऐसे में युवाओं को खेलकूद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
 
विधायक बिंदल ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधन को बधाई दी साथ ही प्रतियोगिता के लिए छात्राओं को शुभकामनाएं भी दी।