आखिरकार उज्जैन में पकड़ा गया कानपूर मुठभेड़ का अपराधी विकास दूबे

आखिरकार उज्जैन में पकड़ा गया कानपूर मुठभेड़ का अपराधी  विकास दूबे

न्यूज़ एजेंसी - उज्जैन   09-07-2020

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कुख्यात अपराधी और पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है की विकास दुबे ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की थी जिसके बाद वह फरार था। पुलिस उसे  जगह- जगह ढूंढ रही थी।  लेकिन यूपी उसे गिरफ्तार न कर पाई। 

इससे पहले कानपुर के पांच लाख के इनामी विकास दुबे के दो और साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। विकास के साथी प्रभात को कानपुर के पनकी और बबुआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

 गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस देखिये एक्सक्लूसिव वीडियो और तस्वीरें

https://youtu.be/X4a-6bBzD6s

पुलिस ने बताया कि बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के साथी प्रभात मिश्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से चार पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए थे। इसमें 2 पिस्टल घटना के समय पुलिस से लूटी गई थीं। 

आशंका यह भी जताई जा रही है की विकास बने एमपी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, इससे पहले  विकास दुबे फरीदाबाद होटल में देखा गया था जिसके बाद पुलिस ने इस सर्च अभियान को तेज कर लिया गया था। –आईएएएनएस