भारी बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत 

हिमाचल प्रदेश में बारिश में कोहरम मचा रखा है। वहीं जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज में भारी बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत का दुखद समाचार प्राप्त

भारी बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर      18-08-2022

हिमाचल प्रदेश में बारिश में कोहरम मचा रखा है। वहीं जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज में भारी बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मकान सुदेश कुमारी पत्नी हेमराज गांव भलवानी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का है। जिनके मकान में व्यक्ति काम कर रहा था।

इसी दौरान मकान की दीवार गिरी और व्यक्ति मलबे के नीचे दब गया। जब ग्रामीणों द्वारा उसे निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं कच्चे मकान के गिरने से करीब दो लाख का नुकसान भी बताया जा रहा है।