यमुना शरद महोत्सव बैडमिंटन विजेता का खिताब सुभाष चौधरी और आरएस बेदी के नाम

पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुभाष चौधरी ने खिताब अपने नाम......

यमुना शरद महोत्सव बैडमिंटन विजेता का खिताब सुभाष चौधरी और आरएस बेदी के नाम

एसडीएम विवेक महाजन ने खिलाड़ियों को किया सम्मानिटी 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   18-10-2021

पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुभाष चौधरी ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के सचिव एंव एसडीएम विवेक महाजन ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की तथा विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के उपलक्ष में डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शिव मंदिर खेलकूद परिसर बद्रीपुर में आयोजित किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में करीब 34 टीमों ने भाग लिया। जिसमें तीन श्रेणियों में मैच कराए गए। 

जिसमें अंडर 30 में यमुनानगर की टीम हेमंत और सुमित ने प्रथम स्थान व देहरादून के दिव्यांश और अरविंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पांवटा साहिब के विक्रांत और आदिल ने प्रथम स्थान व सुनील ठाकुर तथा चतर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पांवटा साहिब के सुभाष चौधरी व आरएस बेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पांवटा साहिब के ही जयभगवान व नरेंद्र धीमान ने प्राप्त किया। 

बैडमिंटन प्रतियोगिता के सम्मापन पर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।