सिरमौर में जनवरी 2023 में लगाए जाएंगे 11 परिवार नियोजन शिविर : सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि  स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में माह जनवरी 2023 में 11 परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा

सिरमौर में जनवरी 2023 में लगाए जाएंगे 11 परिवार नियोजन शिविर : सीएमओ

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     29-12-2022

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि  स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में माह जनवरी 2023 में 11 परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 3 जनवरी और 28 जनवरी को सिविल अस्पताल ददाहू, 7 जनवरी तथा 21 जनवरी को सिविल अस्पताल सराहां, 10 जनवरी और 24 जनवरी को सिविल अस्पताल राजगढ़, 17 जनवरी तथा 31 जनवरी को सिविल अस्पताल शिलाई में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 

इसके अलावा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 5, 12 व 19 जनवरी को यह शिविर आयोजित किये जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि इन सभी शिविरों में महिलाओं की प्रजनन स्वास्थ्य समबन्धी जांच भी की जाएगी।