बेटा बना लुटेरा बुजुर्ग मां के बैंक खातों से उड़ाई 14 लाख की राशि , मामला दर्ज 

बेटा बना लुटेरा बुजुर्ग मां के बैंक खातों से उड़ाई 14 लाख की राशि , मामला दर्ज 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  25-05-2021


ऊना थाना क्षेत्र के तहत एक बुजुर्ग मां ने अपने ही बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 82 साल की महिला का आरोप है कि उसके एक बेटे ने इसके विभिन्न बैंक खातों से लगभग साढ़े 14 लाख रुपए की राशि निकाल ली है। महिला ने ऊना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसके बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसके बेटे ने इसके साथ धोखाधड़ी की है।

महिला ने बताया कि उसके बेटे ने धोखाधड़ी कर इसके विभिन्न बैंक खातों में रखी करीब साढ़े चौदह लाख रुपए निकाल लिए और इसके खातों को बिल्कुल खाली कर दिया गया है।

महिला ने बताया कि जब इसने अपने खाते खाली देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर तहकीकात आरंभ कर दी है।