16 जुलाई को 1391 अभ्यर्थी देंगे शोध पात्रता परीक्षा , 27 विषयों के लिए होगा एग्जाम 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा हि.प्र. केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 27 विषयों पर ली जाने वाली शोध पात्रता परीक्षा के लिए 1391 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए

16 जुलाई को 1391 अभ्यर्थी देंगे शोध पात्रता परीक्षा , 27 विषयों के लिए होगा एग्जाम 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 07-07-2023
 
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा हि.प्र. केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 27 विषयों पर ली जाने वाली शोध पात्रता परीक्षा के लिए 1391 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 264 कम हैं। 
 
 
गत वर्ष करीब 1655 आवेदन प्राप्त हुए थे। शोध पात्रता परीक्षा 16 जुलाई को 3 परीक्षा केंद्रों में होगी। शोध पात्रता परीक्षा में नकारात्मक अंकण नहीं होगा। अभ्यर्थी को एक सही उत्तर चुनकर ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर अंकित करना होगा , लेकिन एक प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर अंकित करने पर उसे रद्द माना जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई को घोषित कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा 27 विषयों में ली जाएगी। 
 
 
प्रबंधन में 88, पर्यावरण विज्ञान में 60, एजुकेशन में 55, अंग्रेजी में 85, हिंदी में 95, संस्कृत में 56, जेएमसी में 33, न्यू मीडिया में 7, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी एवं बायो इंफॉर्मेटिक्स में 33, मैथ में 88, कम्प्यूटर साइंस में 34, लाइब्रेरी साइंस में 8, विजुअल आर्ट में 14, मीडिया में 78, केमिस्ट्री में 89, इकोनॉमिक्स में 55, सोशलॉजी में 66, हिस्ट्री में 73, पॉलिटिकल साइंस में 91, टूरिज्म में 56, योग में 63, दीन दयाल उपाध्याय स्ट्डीज में 17 व जम्मू-कश्मीर स्ट्डीज में 12 आवेदन प्राप्त हुए हैं।