खेलते - खेलते नाबालिग के गले में फंस गई रस्सी , 14 वर्षीय लड़की की मौत

खेलते - खेलते नाबालिग के गले में फंस गई रस्सी , 14 वर्षीय लड़की की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़ 22-06-2020

हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के दीदग में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमे हंसते खेलते एक 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई।

बताते है की बच्ची अन्य बच्चों के साथ रस्सी से खेल रही थी , जो खेलते - खेलते गले में फंस गई और बेटी का दम घुट गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे राजगढ़ सिविल अस्पताल भी पहुंचाया।

लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दीदग निवासी जगवीर की 14 वर्षीय बेटी महक सोमवार को छोटे बच्चों के साथ घर पर ही रस्सी का झूला लगाकर खेल रही थी। इस दौरान उसके माता-पिता घर के समीप ही खेतों में काम कर रहे थे।

शाम करीब चार बजे झूला झूलते समय लड़की का झूले से अचानक पैर फिसल गया और वह रस्सी के झूले में बुरी तरह फंस गई। महक को झूले की रस्सी में फंसता देख दूसरे छोटे बच्चे उसकी कोई मदद नहीं कर पाए।

जब बच्चे चिल्लाए तो एक पड़ोसी ने उसे फंदा बने झूले की जकड़ से निकाला। इसके बाद लड़की के परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक लड़की दीदग स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।