प्रदेश के दो गृहरक्षक जवानों को राष्ट्रपति मेडल से किया जाएगा सम्मानित 

प्रदेश के दो गृहरक्षक जवानों को राष्ट्रपति मेडल से किया जाएगा सम्मानित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   17-08-2020

प्रदेश के दो गृहरक्षक जवानों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों गृहरक्षक जवानों को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। गृहरक्षक जवान जगदीश चंद ठाकुर बिलासपुर जिला से संबंधित हैं, 

जो कि कमांडेंट जिला बिलासपुर में तैनात हैं। वहीं गृहरक्षक जवान राजीव कटोच जिला कुल्लू से संबंधित हैं। इन दोनों जवानों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किए जाने के बारे में निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

जल्द ही इन दोनों गृहरक्षक जवानों को यह सम्मान मिलेगा। जानकारी के अनुसार गृहरक्षक जवान जगदीश चंद ठाकुर वर्ष 1987 में बतौर गृह रक्षक भर्ती हुए। गृह रक्षक के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी से हर जगह पर दीं। 

राष्ट्रीय स्तर की परेड का दिल्ली में वर्ष 1989-1990 में लगातार दो बार प्रतिनिधित्व किया। 1992 को वह पलाटून कमांडर के पद पर नियुक्त हुए। दो बार विभागीय खेल सपर्धा, जिसमें ड्रिल इवेंट लीडर के रूप में दो बार टीम का नेतृत्व किया। 

इसके बाद वरिष्ठ प्लाटून कमांडर के पद पर नियुक्त हुए। वहीं, कुल्लू जिला से संबंधित गृहरक्षक जवान राजीव कटोच को भी उनके बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया जाएगा, जो कि प्रदेश के गर्व की बात है।