मशीन से भूसा और गेंहू अलग करते वक्त लगी आग, सारी फसल हुई खाक

मशीन से भूसा और गेंहू अलग करते वक्त लगी आग, सारी फसल हुई खाक


यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून    17 April 2020

रुड़की के बुग्गावाला में आज गेंहू की फसल को मशीन से काटते वक्त अचानक आग लग गई। जिससे 12 बीघे गेंहू और दो छप्पर जलकर राख हो गए।

आज सुबह 11 बजे लालवाला मजबता गांव के पास किसान हासिम की फसल में भीषण आग लग गई। जिसमें उसकी फसल खाक हो गई।

एक लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया कि 12 बीघे खेत की फसल को काटकर एक जगह पर एकत्र किया गया था।

मशीन से भूसा और अनाज अलग किया जा रहा था। उसी दौरान मशीन में आग लगने से गेंहू भी चपेट में आ गए।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में सारा भूसा और गेंहू जलकर राख हो गया। साथ ही दो छप्पर भी जल गए।