विक्रमादित्य सिंह के बयान का पूर्व भाजपा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने किया समर्थन बोले , अवैध माइनिंग की वजह से हुई तबाही

हिमाचल के कांगड़ा स्थित जसवां प्रागपुर विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने पीडब्लयूडी मंत्री के उस बयान का समर्थन किया है। जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि कुल्लू मनाली में आई प्राकृतिक आपदा अवैध माइनिंग की वजह से हुई है। आपको बता दें कि कांग्रेस के दो मंत्री अपने अपने बयानों को लेकर आपस में उलझ पड़े

विक्रमादित्य सिंह के बयान का पूर्व भाजपा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने किया समर्थन बोले , अवैध माइनिंग की वजह से हुई तबाही
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-07-2023

हिमाचल के कांगड़ा स्थित जसवां प्रागपुर विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने पीडब्लयूडी मंत्री के उस बयान का समर्थन किया है। जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि कुल्लू मनाली में आई प्राकृतिक आपदा अवैध माइनिंग की वजह से हुई है। आपको बता दें कि कांग्रेस के दो मंत्री अपने अपने बयानों को लेकर आपस में उलझ पड़े हैं। जिससे प्रदेश में कांग्रेस सरकार की आपसी गुटबाजी भी खुलकर सामने आई है। अब भाजपा भी इस पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने देहरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। 
 
 
बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा है और मुख्यमंत्री , मंत्री , नेता प्रतिपक्ष , केंद्रीय मंत्री सब लोगों के बीच जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी हिमाचल प्रदेश के लिए सहायता राशि जारी कर दी है। इस आपदा में सिर्फ पैसा ही काम नहीं करेगा , बल्कि हम सब लोगों को संवेदनशील होकर चलना पड़ेगा। लेकिन इस सरकार में यह कमी देखने को मिल रही है। हिमाचल सरकार के दो मंत्री आपस में बहस कर रहे हैं। एक मंत्री बोल रहा है कि अवैध माइनिंग की वजह से नुकसान हुआ है। जबकि दूसरा मंत्री बोल रहा है कि यह घटिया बयानबाजी कर रहे हैं। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि इस घड़ी में ऐसे विषय नहीं लेने चाहिए। यह एक ऐसी सरकार है, जिसमें  पीडब्ल्यूडी  मंत्री का डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम में उसका नाम ही नहीं है। 
 
 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हवाई जहाज से जा रहे हैं और  पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी माता के साथ सड़क से जा रहे हैं। इस सरकार में मिस मैनेजमेंट और कॉर्डिनेशन की कमी देखने को मिल रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बोलने में यह तकलीफ नहीं होनी चाहिए कि केंद्र सरकार उनकी मदद कर रही है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सरकार लोगों के साथ झूठ बोलकर बनी है। 
 
 
मुख्यमंत्री के पास कोई एक्सपीरियंस नहीं है। यह सरकार सिर्फ अफसरों के दिशा निर्देश से चलने वाली सरकार है। इस सरकार में मंत्रियों और मुख्यमंत्री के बीच में किसी प्रकार की कॉर्डिनेशन नहीं है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि किस समय पर क्या होना चाहिए, यह किसी को भी मालूम नहीं है। डीजल पर वैट बढ़ाकर तीन रुपए महंगा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बीच उस समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जो कॉर्डिनेशन थी, उसके पास भी नहीं है यह सरकार।